दुनिया की पांच उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता वाले ब्रिक्स समूह का चौथा सम्मेलन शुरू हो गया। राजधानी के ताज पैलेस होटल में इन देशों के शासनाध्यक्ष विभिन्न मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। सम्मेलन का विषय ‘वैश्विक स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि के लिए ब्रिक्स की साझेदारी’ है।
ब्रिक्स देशों ने घोषणा की है कि इरान को परमाणु उर्जा का शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए प्रयोग करने का पूरा अधिकार है। संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने का भी समर्थन किया है। घोषणा में साफ कहा गया है कि इरान से संबंधित परिस्थितियों को और अधिक तनावपूर्ण नहीं होने दिया जा सकता है।
Continue reading »






Recent Comments