• प्रधानमंत्री आवास से मात्र 500 मीटर दूर सोमवार को इसराइली दूतावास की कार में मैग्नेट बम से हुए जबरदस्त धमाके के बाद हमलावरों की तलाश जारी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी लगे हैं। माना जा रहा है कि हमले के पीछे हिजबुल मुजाहदिन का हाथ है।

    इसराइल का एक उच्च स्तरीय दल भारत पहुंच चुका है इसमें उसकी खुफिया एजेंसी मोसाद के लोग भी शामिल है। अमेरिका से एफबीआई के दल के भी भारत आने के समाचार है। भारत एजेंसियों ने भी रातभर दिल्ली में सड़कों की खाक छानी। सभी दूतावासों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

    इस ब‍ीच इसराइल ने हमले के बाद ईरान पर निशाना साधते हुए कहा‍ कि हमला ईरान के इशारे पर किया गया है वहीं ईरान ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमले खुद इसराइल ने कराया है। 

    विस्फोट में घायल 3 भारतीयों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, इसराइली राजनयिक की पत्नी की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    Posted by jabalpurguide @ 11:28 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Powered By Indic IME