एकेडमी अवॉर्ड में इस साल हॉलीवुड की भारी-भरकम फिल्मों पर फ्रेंच मूक फिल्म ‘द आर्टिस्ट’ भारी पड़ी और उसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अदाकार सहित पांच ऑस्कर पुरस्कार बटोरे। मेरिल स्ट्रीप को सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का ताज पहनाया गया।
-
-
बॉलीवुड में स्टार्स और उनके पावर का ताजा नमूना है कि अजय देवगन की नई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के पहले सीन तक की शूटिंग नहीं शुरू हुई थी कि यह फिल्म 80 करोड़ रुपए में डिस्ट्रीब्यूटरों ने खरीद ली। यह बताता है कि 2012 में गिने चुने सितारों की बड़ी फिल्मों पर सबकी नजरें किस तरह होंगी। शुरुआत सलमान खान से करें, जिनकी दो फिल्में (दबंग 2 और एक था टाइगर) अगले साल आएंगी।
Continue reading » -
बॉलीवुड के टॉप फाइव एक्टर्स में खानद्वय सबसे अधिक भाग्यशाली रहे। सलमान खान व शाहरुख खान के अलावा अन्य नायकों को इस बार बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष करना पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर औसत से कम की गिनती अक्षय कुमार की दो फ्लॉप फिल्मों (‘थैंक्यू’ व ‘पटियाला हाउस’) से शुरू हुई।
-
व्यवसाय की दृष्टि से देखा जाए तो बॉलीवुड के लिए वर्ष 2011 अच्छा रहा। खासतौर पर जुलाई का महीना किसी उत्सव से कम नहीं था। इस महीने हर हफ्ते एक हिट फिल्म मिली। लगातार चार फिल्में कब हिट हुई थी, याद नहीं पड़ता। सफल फिल्मों का प्रतिशत इसलिए भी बढ़ा कि निर्माता अब थिएटर्स की आय पर ही निर्भर नहीं रह गए हैं। सैटेलाइट, म्युजिक और वीडियो राइट्स के कारण कई ऐसी फिल्में भी सफल फिल्मों की श्रेणी में आ गईं जिन्होंने अपनी लागत का केवल 30 से 40 प्रतिशत सिनेमाघरों से वसूला। सारा बिज़नेस अब पहले वीकेंड पर निर्भर हो गया है, लिहाजा पहले तीन दिन तक भीड़ खींचने के लिए प्रचार को बहुत महत्व दिया जाने लगा है और अब तक दुर्लभ रहने वाले फिल्म स्टार्स अब तमाम छोटे-बड़े शहरों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं।
-
कई दिनों तक माथापच्ची करने के बाद 2008 की हिट फिल्म ‘रेस’ के सीक्वल रेस 2 की रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म 30 नवंबर 2012 को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी कहते हैं ‘रेस 2 अगले वर्ष 30 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हमें लगता है कि यह तारीख फिल्म की रिलीज के लिए बिलकुल ठीक है।‘ Continue reading »






Recent Comments